फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज बर्बाद हो रहा है पांच लाख लीटर पानी

Sun, 05 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोज बर्बाद हो रहा है पांच लाख लीटर पानी - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में एक तरफ तो गर्मी में पेयजल की किल्लत हो रही है और दूसरी तरफ कई जगह पाइप लाइन में लीकेज के कारण रोज कोई पांच लाख लीटर पानी बेकार हो रहा है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

 खंडेराव गेट के पास मुख्य पाइप लाइन में वाल्व लीकेज के कारण लंबे समय से भारी मात्रा में पानी सड़क पर बह रहा है। इसका इस्तेमाल ऑटो चालक वाहनों को धोने में कर रहे हैं। इसी तरह होटल श्रीनाथ के पास स्टेशन रोड पर, पंचकुइयां काली माता मंदिर के सामने, दतिया गेट, शिवाजी नगर में ज्ञानस्थली स्कूल से मंडी की तरफ रास्ते में समेत कई स्थानों पर लीकेज हैं। सागर गेट, तहसील, खुशीपुरा पानी की टंकी से भी लगातार लीकेज से पानी बह रहा है।
एक अनुमान के मुताबिक हर रोज लगभग पांच लाख लीटर पानी लीकेज पाइप लाइनों के जरिए बेकार हो रहा है। संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं की इन पर नजर ही नहीं है। पाइप लाइनों का पानी नालियों और सड़कों से होता हुआ घरों तक पहुंच रहा है। यह पानी गंदा है और इस कारण बीमारी फैलने की आशंका है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि लीकेज दुरुस्त करवाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी अवर अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। यदि लीकेज की शिकायत हो तो कोई भी उनसे टेलीफोन नंबर-9598822555 पर बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें