बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने मऊरानीपुर विकासखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों में शिक्षक नहीं मिले। साथ ही बच्चों की उपस्थिति भी कम पाई गई। इस कमी पर पैंतालिस शिक्षकों का वेतन रोका गया।
बीएसए जय सिंह को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय कोरियन पुरा, प्राथमिक विद्यालय नदीपार, प्राथमिक विद्यालय खदरका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खदरका में पंजीकृत विद्यार्थियों की उपस्थिति बेहद कम मिली। शिक्षा का स्तर पर न्यूनतम पाया गया। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय बघैरा, प्राथमिक विद्यालय गढ़वा, प्राथमिक विद्यालय गढ़वा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय देवरीघाट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरीघाट, प्राथमिक विद्यालय धायपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढकरपुरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कदौरा, प्राथमिक विद्यालय पालो का खिरक कदौरा, प्राथमिक विद्यालय भानपुरा, प्राथमिक विद्यालय कछयाना, प्राथमिक विद्यालय इटायल प्रथम, द्वितीय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटायल, प्राथमिक विद्यालय चुरारा, प्राथमिक विद्यालय टकटौली में भी कमियां सामने आईं। कहीं शिक्षक नहीं मिले, तो कहीं बच्चों की संख्या कम पाई गई।