फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कंपोजिट विद्यालय में नल के नीचे लगी दीवार गिरने से पांच बच्चे घायल

विज्ञापन
फोटो स्कूल की टूटी दिवालफोटो स्वास्थ केंद्र में लगी भीड़फोटो इलाज करा रहे बच्चे
विज्ञापन
- दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरसराय। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम डोंडिया स्थित कंपोजिट विद्यालय में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। खेलकूद के बीच विद्यालय परिसर के अंदर पीने के पानी के लिए नलों के नीचे बनी दीवार पर बच्चे बैठकर खेल देख रहे थे, तभी अचानक छज्जानुमा दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई बच्चे आ गए। हादसे में पांच छात्र घायल हो गए।


घायलों की पहचान पुनीत (14) पुत्र पुरुषोत्तम, कमलेश कुमार (14) पुत्र सूरजभान, क्रश (13) पुत्र स्व. गोविंदास निवासी ढुरवई थाना टोडीफतेहपुर व सुमित (12) पुत्र रामपाल, विशाल (13) पुत्र धर्मपाल निवासी करगुवां थाना गुरसराय के रूप में हुई है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने क्रश और सुमित को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छज्जानुमा दीवार की गुणवत्ता निर्माण पर सवाल
पानी पीने के लिए बच्चों को नलों के नीचे छज्जा बनाया गया था, जिस पर बच्चे चढ़ गए। गुणवत्ताविहीन निर्माण होने की वजह से यह टूटकर नीचे गिर गई। जिसकी चपेट में बच्चे आ गए। अब स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है, इसमें सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

वर्जन
जिला समन्वयक निर्माण को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। - विपुल शिवसागर, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें