फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भाजपा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
जानकारी देते अतिथि मौजूद लोग
विज्ञापन
- मतदाता गहन पुनरीक्षण व 15 नवंबर को आयोजित होने वाली पदयात्रा को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। मतदाता गहन पुनरीक्षण व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को निकलने वाली पदयात्रा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य अतिथि कोपरेटिव बैंक के अध्यक्ष चक्रमणि त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। मुख्य वक्ता जिला संयोजक बद्री प्रसाद त्रिपाठी, सहसंयोजक चंचल कंथारिया, एसआईआर के विधानसभा संयोजक डाॅ. अनिल राज, पदयात्रा के विधानसभा संयोजक बीके पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभ भाई पटेल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मतदाता गहन पुनरीक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही बताया कि पदयात्रा मां भद्रकाली मंदिर भदरवारा से प्रारंभ होगी। जो गांधीगंज, बिलैया चौराहा, आंबेडकर तिराहा, पटेल चौक, तहसील होते हुए डाक बंगला पहुंचेगी। इस मौके पर अरुण सिंह पठा, सरोज दुबे, सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, मोहन पुरवार, प्रितपाल सिंह, मुकेश पटेल, प्रणव द्विवेदी, दीपक कुशवाहा, दिनेश गौतम, अंकुर अग्रवाल, संदीप पटसारिया आदि मौजूद रहे।

जानकारी देते अतिथि मौजूद लोग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें