फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में फिर टूटा कोरोना का कहर, लगातार दूसरे दिन पांच पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। एक बार फिर झांसी में कोरोना वायरस का कहर टूटा है। अलग-अलग इलाकों से पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही झांसी में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। एक प्रसूता में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। शनिवार को ही मेडिकल कॉलेज में उसकी डिलीवरी हुई थी।
विज्ञापन

जिले में लगातार 21वें दिन कोरोना के मामले सामने आए हैं। खैलार से कोरोना वायरस के दो केस सामने आए हैं। यह पहले संक्रमित मिले मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। इसके अलावा बड़ाबाजार से दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में शनिवार को हंसारी निवासी गर्भवती महिला को भर्ती किया गया था। उसकी जांच कराने के लिए सैंपल कोविड लैब में भेज दिया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
कोरोना संक्रमित निकले डीआरएम कार्यालय के ओएस
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के वरिष्ठ मंडल अभियंता (ऑपरेशन) शाखा में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक कोरोन संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को इस बात का पता लगने के बाद वरिष्ठ मंडल अभियंता (ऑपरेशन), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक समेत शाखाओं के ऑफिस तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए। उनका भतीजा वाणिज्य शाखा में कार्यरत है, उसे भी क्वारंटीन कर ऑफिस को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने इस मामले के बाद प्रवेश द्वार पर सख्ती बढ़ा दी है। प्रवेश द्वार पर कर्मचारी, पेंशनर व आगंतुक की कड़ी जांच के बाद ही अंदर आ सकेंगे। कर्मचारी आवेदन, पास, पीटीओ, मेडिकल, आई कार्ड या किसी भी तरह के पत्राचार के लिए डीआरएम कार्यालय के गेट पर तैनात किए गए कार्मिक विभाग के कर्मचारियों को सौंपेंगे।
विज्ञापन

पीडब्लूडी के सहायक अभियंता की ट्रू नेट जांच पॉजिटिव
पीडब्ल्यूडी विभाग के 30 वर्षीय सहायक अभियंता की ट्रू नेट जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया गया कि कोरोना संक्रमित मिले उपायुक्त मनरेगा के पास उनका फाइल लेकर आना-जाना होता था। हालांकि, पूरी तरह कोरोना वायरस की पुष्टि के लिए मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब से आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी। तब तक के लिए 48 घंटों तक अधिशासी अभियंता कार्यालय को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें