फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फिटनेस सेंटर बंद, हर रोज 70 वाहन स्वामी उठा रहे 96,600 का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। अवैध वसूली के आरोप में एटीएस संचालक पर कार्रवाई तो कर दी गई, लेकिन वाहनों की फिटनेस को कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में पहले से स्लॉट बुक कराए वाहन स्वामी यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस नहीं हो रही है। प्रतिदिन 70 वाहनों की फिटनेस का 96600 रुपये नुकसान हो रहा है। आक्रोशित वाहन स्वामियों का कहना है कि सेंटर की गलती का खामियाजा उन्हें क्यों झेलना पड़ रहा है। फिटनेस न होने की स्थिति में उनके वाहन खड़े हो गए हैं, उन्हें काफी नुकसान हो रहा है। यदि कहीं कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।



झांसी में फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने का कार्य मुरैना की कंपनी मैसर्स नारायणी टैक्नोलॉजी के जिम्मे है। यह अंबावाय में स्वचलित परीक्षण सेंटर (ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन) खोलकर वाहनों की फिटनेस और प्रदूषण की जांच कर रहे थे। शिकायत थी कि यहां प्रमाणपत्र के नाम पर 4 से 6 हजार रुपये प्रति वाहन फीस के अतिरिक्त वसूली जा रही है। जांच में पुष्टि होने के बाद इन पर एफआईआर दर्ज कराई गई और मुख्य आरोपियों को छोड़कर 8 की गिरफ्तारी भी की गई। अब कार्रवाई के बाद यहां फिटनेस सेंटर पर कार्य पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन


पहले से फीस जमा कर स्लॉट बुक करा चुके वाहन स्वामी भटक रहे हैं। उनकी फिटनेस न होने से फीस का पैसा डूब गया है। बता दें कि यहां करीब 70 वाहन स्लॉट बुक कराकर फिटनेस कराने पहुंचते हैं। ऐसे में अब 96600 रुपये प्रतिदिन और अब तक कुल 2,89,000 रुपये का वाहन स्वामी नुकसान उठा चुके हैं।








विभाग की कार्रवाई, नुकसान वाहन स्वामियों को : बहादुर सिंह

ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बहादुर सिंह परिहार का कहना है कि विभाग की इस कार्रवाई से उन्हें परेशानी के साथ नुकसान हो रहा है। उनके वाहन अब खड़े हो गए हैं, उन्हें नुकसान पहुंच रहा है। यदि किसी वाहन स्वामी ने बगैर फिटनेस के वाहन कहीं चलाया तो चेकिंग में पकड़े जाने के साथ हादसा होने पर उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। विभाग यहां अपनी गलती कतई नहीं मानेगा।
विज्ञापन






मुख्यालय किया जा चुका है पत्राचार, जल्द होगी फिटनेस की व्यवस्था : एआरटीओ



सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ. सुजीत सिंह का कहना है कि वाहनों की फिटनेस का कार्य अभी बंद पड़ा है। वाहन स्वामियों की उक्त समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा चुका है। ऊपर से जो भी निर्देश होंगे, उसका पालन करते हुए जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें