फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अमित ने काटा केक, मां के छलके आंसू

Sun, 01 May 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
amit birthday - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमित शनिवार को आठ साल का हो गया, लेकिन पहले कभी उसका जन्मदिन नहीं मनाया गया। यहां तक कि परिवार में उसके जन्मदिन की तारीख तक किसी को याद नहीं रहती थी। अमित से बड़े चार भाई - बहन हैं, उनका भी कभी जन्मदिन नहीं मनाया गया। लेकिन, इस जन्मदिन पर पहली बार अमित को धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाने का मौका मिला। बेसिक प्राइमरी स्कूल नंदनपुरा में अमित ने केक काटा और शिक्षक व सभी बच्चों ने ताली बजाकर बर्थडे सांग गुनगुनाया। शिक्षकों ने अमित को उपहार भी दिए। जबकि, अन्य बच्चों में टाफियां बांटी गईं। सभी बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर अमित की मां मूर्ति भी मौजूद थीं। सिर पर बर्थडे कैप लगाकर केक काटते अमित को देखकर मां की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बेसिक स्कूलों में जन्म दिन मनाने की व्यवस्था अप्रैल माह से ही शुरू की गई है। महीने में जितने भी बच्चों का जन्मदिन पड़ेगा, सभी का माह के आखिरी शनिवार को एक साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें