फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज हुईं तीस से अधिक शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल के कई डाकघरों में आधार कार्ड नहीं बनाने की शिकायतों के चलते डाक विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को हेल्पलाइन नंबर 0510-2471261 को जारी किया गया था। जारी हेल्पलाइन नंबर पर पहले दिन ही लगभग तीस से अधिक शिकायतों को दर्ज किया गया है। विभाग द्वारा सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

महानगर के दस डाकघरों सहित मंडल के 42 डाकघरों में आधार कार्ड संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं। जिसके तहत शहर के सदर बाजार स्थित प्रधान डाकघर, सिटी पोस्ट ऑफिस, बड़ागांव डाकघर, बरुआ सागर, बीएचइएल, चिरगांव, मेडिकल कॉलेज, सीपरी बाजार, कचहरी चौराहा व प्रेमनगर डाकघर में आधार कार्ड में सुधार व नए आधार कार्ड कोे बनाने की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। डाकघरों में आधार कार्ड संबंधी कार्य को नहीं किए जाने की शिकायतें मिलने पर विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर को जारी किया था। पहले दिन लगभग तीस शिकायतों को दर्ज किया गया है। शिकायतों के निस्तारण के लिए सहायक अधीक्षक व सहायक निरीक्षक डाकघर को जिम्मेंदारी सौंपी थी। जिसके चलते सभी शिकायतों को हल कर दिया है। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक उग्रसेन ने बताया कि पहले दिन की सभी शिकायतों को निस्तारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें