फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: मवेशी घुसने के विवाद में फायरिंग, पांच की गोली मारकर हत्या और आठ घायल

Wed, 13 Sep 2023 07:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी।

सार

खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में तनाव पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव के चप्पे-चप्पे में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सटे दतिया के रेढ़ा गांव में बुधवार दोपहर खेत में मवेशी घुसने के विवाद ने जातीय संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई गोली बारी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही आला पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में तनाव पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव के चप्पे-चप्पे में फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के बाद से हमलावर गांव छोड़कर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया बुधवार दोपहर को सिविल लाइंस थाना के रेढ़ा गांव में खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर दांगी और पाल समाज के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष छिड़ गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर गोलियां चलाईं। गोलीबारी में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में दांगी समाज के तीन प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी, सुरेंद्र दांगी जबकि पाल समाज के राजेंद्र पाल एवं राघवेंद्र पाल शामिल हैं जबकि दोनों ही तरफ से कुल मिलाकर आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गोलीबारी की सूचना मिलने पर भारी पुलिस गांव में पहुंच गया। पुलिस को देख हमलावर गांव से भाग निकले। घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव है। वहीं, शासन-प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय पुलिस अफसरों से गृह विभाग ने भी जवाब-तलब किया है। पुलिस अफसर अब खुद पूरी घटना पर निगाह बनाए हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें