फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार <bha>--</bha>-

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में घर के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़ित रामविहारी दांगी परिवार और ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी मयूर खंडेलवाल को शिकायत देकर बीकर निवासी आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


रामविहारी के मुताबिक, 12 सितंबर की शाम भोले दांगी, राघवेन्द्र दांगी, सोमंत दांगी, अनुज दांगी, राहुल दांगी, आनंद दांगी, सोनू दांगी और रचित दांगी तीन वाहनों से उनके घर पहुंचे थे। आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर भोले और आनंद ने बंदूकों से, जबकि सोमन्त और राघवेन्द्र ने कट्टे से हवाई फायर किए। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। डायल-112 पर सूचना देने पर पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गए।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद वह सिविल लाइन थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें कुछ देर थाने में बैठाकर वापस भेज दिया। न्याय न मिलने पर वे सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़ित परिवार ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी मयूर खंडेलवाल ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें