फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में लगी आग बुझाने में छूटे पसीने, सुबह से हो गई शाम

Sat, 30 Nov 2019 03:48 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
सुबह से हो गई शाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के सामने एक पेड़ में आग लग गई जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों का पसीना छूट गया। दिन भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदारों ने भी आग बुझने के बाद राहत की सांस ली।

विज्ञापन


इलाइट चौराहा के पास नगर निगम कार्र्यालय के सामने मार्केट के समीप पेड़ लगा है। बृहस्पतिवार देर रात अचानक आग लग गई। पूरी रात पेड़ आग लगने के कारण सुलगता रहा। सुबह दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठान खोेलने पहुंचे तो पेड़ से धुआं व आग लगती देख घबरा गए।

अनहोनी के मद्देनजर नवाबाद व दमकल कर्मियाें को सूचना देकर बुलाया। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे। पेड़ की डालियां कई जगह फैले होने के कारण आग बुझाना मुश्किल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ की डालियों को काटने के बाद देर शाम आग पर काबू पाया जा सका। पेड़ के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट होने से आग लगना माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें