फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देख्ाते ही देख्ाते एक करोड़ का सामान राख

Wed, 01 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌fire in showroom, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाने के पास मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रानिक शोरूम और उसके ऊपर बने गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में करीब एक करोड़ रुपये का माल जलकर नष्ट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थानांतर्गत गढ़िया गांव निवासी नरेंद्र साहू पुत्र भगवान दास साहू का थाने से कुछ दूरी पर साहू इलेक्ट्रानिक्स के नाम से शोरूम है। दुकान के  ऊपर ही उनका गोदाम बना हुआ है।

सुबह करीब छह बजे टहलने के लिए निकले पड़ोसी मयंक खरे ने नरेंद्र साहू को फोन करके बताया कि उनकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना मिलने पर जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक दुकान के अंदर से तेजी से धुआं और लपटें निकलने लगीं। उन्होंने तत्काल थाना प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने दमकल कर्मियों को आग लगने के बारे में बताया। इस दौरान हिम्मत जुटाकर नरेंद्र साहू ने दुकान का ताला खोला और लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, पर आग शांत होने के बजाए विकराल होती गई।
विज्ञापन


दुकान से उठी लपटों की चपेट में आने से गोदाम भी जलने लगा। करीब साढ़े सात बजे दमकल की एक गाड़ी पहुंची तब तक दुकान और गोदाम में लगी आग विकराल रूप ले चुकी थी। हादसे की भयावहता को देख दमकल कर्मियों ने दूसरी  गाड़ी को भी बुला लिया। दो गाड़ियां लगातार आग पर पानी की बौछार करती रहीं, तब कहीं जाकर करीब साढ़े ग्यारह बजे आग पर काबू पाया जा सका।

आग से शोरूम और गोदाम में रखा सारा इलेक्ट्रानिक्स का सामान जलकर नष्ट हो गया। दुकान स्वामी के अनुसार आग से करीब एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, भरे बाजार में भयावह आग लगने से आसपास के दुकानदारों और मकान में रह रहे परिवारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने आग फैलने की आशंका के चलते दुकानों से सामान बाहर निकाला, वहीं परिवार के लोग सड़क पर आकर खड़े हो गए।

आग बुझाने के सिलेंडर नहीं आए काम
नरेंद्र साहू ने बताया कि दुकान और गोदाम में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे। दुकान के अंदर आग बुझाने के दो सिलेंडर रखे हुए थे। दोनों सिलेंडरों के फटने से आग थोड़ी शांत तो हुई, पर बुझ नहीं सकी।


एक घंटा देरी से पहुंची दमकल
पीड़ित ने बताया कि दमकल यदि समय से पहुंच जाती तो इतना नुकसान नहीं होता। उन्होंने बताया कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। जब आग विकराल हो गई तब दूसरी गाड़ी को बुलाया गया।

सुबह साढ़े पांच बजे आग लगने का अनुमान
सुबह पांच बजे जब लोग टहलने के लिए शोरूम के सामने से निकले तो सब कुछ सामान्य था। छह बजे के करीब पड़ोस में रहने वाले मयंक खरे जब टहलने के लिए अपने घर से निकले तो दुकान से तेजी से धुआं निकलता दिखाई दिया। इससे जाहिर होता है कि शार्ट सर्किट से आग साढ़े पांच बजे के करीब लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें