फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Fire: नगर निगम के कूड़ा प्लांट में भड़की आग, कीमती उपकरण जलकर नष्ट; मौके पर दमकल की छह गाड़ियां

Wed, 02 Apr 2025 12:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एल्डिको कॉलोनी के पास स्थित नगर निगम के कूड़ा प्लांट से तड़के करीब चार बजे अचानक आग की लपटें नजर आने लगीं। कुछ ही देर में आग ने फैलकर पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Jhansi Fire News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार तड़के नगर निगम के राजगढ़ स्थित कूड़ा प्लांट में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से आसपास के इलाके में धुएं के बादल छा गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से प्लांट में रखे तमाम कीमती उपकरण जलकर नष्ट हो गए। अग्निकांड में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


एल्डिको कॉलोनी के पास स्थित नगर निगम के कूड़ा प्लांट से तड़के करीब चार बजे अचानक आग की लपटें नजर आने लगीं। कुछ ही देर में आग ने फैलकर पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। एल्डिको कॉलोनी के ऊपर भी धुआं छा गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक दमकल की छह गाडियां भेजी गईं। आग लगने की वजह मालूम नहीं चल सकी है। इसकी छानबीन कराई जा रही है। इस माह में नगर निगम प्लांट में आग लगने की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें