फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गांधी रोड स्थित पेंट गोदाम में भड़की आग, तीन बार पहुंची दमकल

Tue, 30 Jun 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली केे व्यस्ततम इलाके गांधी रोड में जैन मंदिर के पास स्थित चौधरी पेंट गोदाम में सोमवार को पूरे दिन में तीन बार आग भड़की। आग लगने के बाद उठे काले धुएं का गुबार देख आसपास के इलाके में खलबली मच गई। आग की घटनाओं से सहमे दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके भाग निकले। घंटों मशक्कत के बाद दमकलकर्मी किसी तरह आग पर काबू पा सके। सीएफओ राजकिशोर राय की मौजूदगी में देर-रात तक अग्निशमन दस्ता मौके पर डटा रहा। देर-रात पेंट गोदाम को भी खाली कराया गया।
विज्ञापन

महानगर का जाना-माना चौधरी पेंट हाउस का गोदाम गांधी रोड पर स्थित है। प्रोपराइटर सुनील अग्रवाल भी पास में ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 11 बजे अचानक से गोदाम से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ देर में काला धुआं आसपास के पूरे इलाके में छा गया। थोक कारोबारी सौरभ सहगल के मुताबिक थोड़ी देर में धुआं आसपास फैल गया। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे। सूचना पर सीएफओ राजकिशोर राय की अगुवाई में दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। गोदाम से सिर्फ धुआं निकलने पर पानी डालकर उसे बुझा दिया गया। इसके बाद शाम करीब चार बजे दोबारा से आग भड़क उठी। सूचना पर दोबारा से दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे फिर गोदाम के अंदर से धुआं उठने लगा। सूचना मिलने पर तीसरी बार दमकल गाड़ी पहुंची। आग बुझाने के बाद भी वहां दमकल टीम डटी रही।
वहीं, प्रोपराइटर सुनील अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने गोदाम खाली कर लिया था। उसमें पेंट आदि नहीं था।


आग लगने की वजह अभी साफ नहीं हुई है। इसकी जांच कराई जा रही है। आग की सूचना पर तीन बार वहां दमकल की गाड़ी पहुंची थी। पानी का छिड़काव करके आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग से बचाव के लिए विद्युत लोड का समय-समय पर परीक्षण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें