फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मसौरा बैरियर और पडोरिया बाग के पास स्पार्किंग से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। खेतों से गुजरी जर्जर विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने से ग्राम मसौरा वैरियर और पड़ोरिया बाग के पास खेतों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड वाहन ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग से एक किसान के सात एकड़ में कटी रखी गेहूं की फसल सहित फसल अवशेष जल गए।
बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम मसौरा वैरियर के पास खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में अचानक से फाॅल्ट होकर स्पार्किंग हो गई। इससे खेतों में गेहूं के अवशेषों पर चिंगारी गिरी और आग लग गई। हवा चलने से आग और भड़क गई और देखते ही देखते पास के दूसरे खेत में पहुंच गई। गांव के मजरा की ओर आग को बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने आग पर पानी डालकर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं उसी समय बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से मसौरा कलां के पास पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पड़ोरिया के पास भी खेत में आग लग गई। इससे ग्राम मसौरा खुर्द निवासी किसान विजय पटेल के करीब सात एकड़ खेत में कटी रखी गेहूं की फसल आग से जल गई। इसके साथ करीब बीस एकड़ के खेतों में गेहूं के फसल अवशेष जल गए। इस बीच फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा तो गांव के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

गेहूं के अवशेषों में आग लग जाने से किसानों के सामने अब मवेशियों के लिए भूसा एकत्रित करने का संकट खड़ा हो गया है। वहीं ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की जर्जर लाइनों को आग लगने का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें