फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीएचसी मोंठ में फायर ब्रिगेड ने की मॉकड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आग से बचाव के चिकित्सकों व कर्मियों को बताए उपाय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अधीक्षक डॉ. माताप्रसाद राजपूत के निर्देशन में फायर ब्रिगेड की मॉकड्रिल हुई। इस दौरान अस्पताल परिसर में आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के प्रति चिकित्सकों व कर्मियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मॉकड्रिल में फायर ब्रिगेड की टीम ने अस्पताल में आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर उसका नियंत्रण कर दिखाया। इस दौरान कर्मियों को आग लगने के कारणों, उससे होने वाली क्षति व बचाव के उपायों के बारे में बताया गया। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर अग्निकांड की स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने आग से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि शॉर्ट सर्किट, गैस लीकेज व लापरवाही आग लगने के मुख्य कारण होते हैं। ऐसे में बिजली के उपकरणों का समय पर निरीक्षण व गैस सिलिंडर का सुरक्षित उपयोग जरूरी है। मॉकड्रिल के दौरान दमकल कर्मियों ने अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें