फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कोचिंग सेंटरों में टटोले गए अग्नि सुरक्षा मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद यहां भी सतर्कता बरती जा रही है। शनिवार को दमकल विभाग की टीम ने मोंठ क्षेत्र के आधा दर्जन कोचिंग सेंटर और पुस्तकालयों की जांच की। कमियां सामने आने पर सुधार की हिदायत दी गई।जबकि, एक कोचिंग सेंटर व पुस्तकालय बंद मिला।
शनिवार को मोंठ फायर स्टेशन प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में दमकल विभाग की टीम ने कस्बा पूंछ में संचालित कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इसके अलावा कुछ संस्थान बिना पंजीकरण के ही संचालित होते पाए गए। जबकि, टीम के पहुंचने की भनक लगते ही दो संचालक अपने कोचिंग सेंटर और पुस्तकालय को बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमियां सामने आने पर दमकल टीम ने निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों और आवश्यक पंजीकरण के किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें तत्काल पंजीकरण कराने या संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें