फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में होगी ‘अग्निपरीक्षा’

Thu, 31 Mar 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fire brigade, jhansi hindi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। संसाधनों के अभाव से जूझ रहे दमकल विभाग के सामने गर्मी का मौसम अग्नि परीक्षा बन कर सामने आएगा। गर्मी के मौसम में यदि कहीं आग भड़की तो दमकल कर्मियों के लिए इसे रोकना किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। उनके सामने सबसे बड़ी समस्या त्वरित पानी मुहैया कराने की होगी, क्योंकि शहर के 58 हाईड्रेंट प्वाइंट में से 57 खराब पड़े हैं।
विज्ञापन


आग बुझाने के लिए जिले में 10 फायर टेंडर और मुट्ठी भर दमकल कर्मी ही तैनात हैं।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही शासन ने आग से निपटने के दिशा-निर्देश दिए हैं। शहर के हाइड्रेंट प्वाइंटों को दुरुस्त कराकर उन्हें चालू कराने, पानी की टंकियों व स्वच्छ जलाशयों में वाल्व लगाने के आदेश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर दमकल कर्मी पानी उपयोग में ला सकें। शासन के आदेशों को पालन हो पाना जिले में काफी कठिन दिख रहा है।

दमकल विभाग के अनुसार महानगर के अंदर आग से निपटने के लिए 58 हाईड्रेंट प्वाइंट बनाए गए थे, इनमें से 57 या तो विलुप्त हो गए हैं या खराब हो चुके हैं। सिर्फ सीपरी बाजार क्षेत्र का एक प्वाइंट काम कर रहा है, जिससे जरूरत पड़ने पर दमकल विभाग की गाड़ियां पानी भरने जाती हैं। दमकल विभाग में कर्मचारियों का भी अभाव है। यहां 90 लोगों के सापेक्ष सिर्फ 50 कर्मचारी ही तैनात हैं। इन हालातों को देख जिले में तैनात अधिकारी चिंतित हैं, उनकी समझ नहीं आ रहा कि कैसे गर्मी के मौसम में लगने वाली आग की घटनाओं से निपटा जाए।
विज्ञापन


इंसेट
कहां कितने हैं फायर टेंडर
मुख्य फायर स्टेशन पर पांच, सीपरी बाजार में एक, मोंठ में दो, गरौठा व मऊरानीपुर में एक-एक फायर टेंडर हैं। देहात में आग लगने पर जब तक मुख्यालय से फायर टेंडर पहुंचते हैं तब तक आग से सब कुछ स्वाहा हो चुका होता है।

यह हैं शहर में पानी प्राप्त करने के श्रोत
- तालपुरा सब्जी मंडी सीडब्ल्यूआर (कवर्ड वाटर रूफ)
- रेलवे पुलिया सीपरी बाजार
- खुशीपुरा सीडब्ल्यूआर
- कैंट एरिया की टंकी
- मसीहागंज सीडब्ल्यूआर
- खाती बाबा सीडब्ल्यूआर
- पुलिया नं. नौ सीडब्ल्यूआर
- फिल्टर स्टेशन रोड टंकी
- खंडेराव गेट सीडब्ल्यूआर

प्रतिष्ठानों की चेकिंग के आदेश
गर्मी के मौसम के देखते हुए एसएसपी सभा राज ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जिले के सभी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा संबंधी उपकरणों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुखता से देखा जाए कि प्रतिष्ठानों पर आग बुझाने के उपकरण है अथवा नहीं। यदि इंतजाम नहीं मिले तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं से निपटना संसाधनों के अभाव में काफी मुश्किल है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद न हाईड्रेंट प्वाइंटों को चालू किया जा रहा है और न पानी की टंकियों पर वाल्व लगाए जा रहे हैं। कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखे जा चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जसवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें