फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के कोच पर गिरा जलता कपड़ा, हादसा टला

विज्ञापन
fire accident
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार की सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक कोच पर आग की लपटों से घिरा एक कपड़ा गिर गया। गनीमत रही कि आग को वक्त पर बुझा लिया गया। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली 02541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह 9.20 बजे प्लेटफार्म तीन पर खड़ी थी। तभी बीच वाले पुल से लटका एक गीला कपड़ा नीचे गिर गया। ओएचई लाइन के संपर्क में आते ही कपड़े में आग लग गई। लपटों से घिरा कपड़ा ट्रेन के एक कोच पर आ गिरा। यह देख प्लेटफार्म पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को बुझाया। इससे कोई अप्रिय घटना नहीं हो सकी। ट्रेन 9.40 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आग को तुरंत ही अग्निशमन यंत्र की मदद से बुझा लिया गया था। कोई बड़ा मामला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें