झांसी। डीएम आंद्रा वामसी और मेयर रामतीर्थ सिंघल ने मंगलवार को बाजार में लगे एंटीजन टेस्टिंग बूथ का निरीक्षण किया। इस मौके पर गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार तथा दीक्षित बाग में लगाए बूथ पर 100-100 एंटीजन टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को भी जांच के लिए मोटिवेट किया जाए। डीाएम ने कहा कि कोविड-19 से बचाव मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग सेञ ही संभव है।
जिलाधिकारी और मेयर ने गंधीगर का टपरा, सराफा बाजार, बजाजा बाजार, मानिक चौक और सिंधी चौराहे का भ्रमण किया तथा लोगों को मास्क लगाने की जानकारी दी। भ्रमण में कई दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर दुकानें बंद कराई गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि बिना मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाता है तो ऐसी दुकानें बंद कराए जाने की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वयं दुकानों पर जाकर दुकानदारों को मास्क का प्रयोग करने तथा ग्राहकों को भी मास्क लगाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सर्राफा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अतुल अग्रवाल किल्पन, पार्षद आदर्श गुप्ता, पार्षद मुकेश सोनी, पीयूष रावत मौजूद रहे।