फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना स्टोर में लगी आग, हजारों का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुधवार देर रात सैंयर गेट स्थित एक किराना स्टोर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक दुकान में रखा हजारों रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

सैंयर गेट निवासी मोहम्मद हकीम की घर में ही किराने की दुकान है। दुकान की ऊपरी मंजिल में वह परिवार समेत रहते हैं। बुधवार की रात वह दुकान बंद कर कमरे में चले गए। रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक दुकान में आग लग गई। धुआं उठने के साथ ही दुकान से लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों की आंख खुलने पर उन्होंने तुरंत फोन से हकीम को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंची। मोहल्लेे वाले भी उठकर आग बुझाने में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें