फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई यांत्रिक और सपरार के बीच होगा फाइनल, पवन और विवेक बने मैन ऑफ द मैच

Fri, 12 Feb 2021 01:59 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही इरिगेशन डिपाटमेंट क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को इरिगेशन सिंचाई यांत्रिक और सपरार ब्लू स्टार ने सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पवन यादव और विवेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मुकाबला आज होगा।
विज्ञापन


सेमीफाइनल का पहला मैच इरिगेशन राईजिंग और सिंचाई यांत्रिक के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। जिसमें पंकज दास के 36 और विनोद शर्मा ने 22 रनों का योगदान रहा। सिंचाई यांत्रिक के गेंदबाज राजकुमार ने तीन विकेट एवं पवन यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंचाई यांत्रिक के बल्लेबाज पवन यादव ने नाबाद 100 व हमजा हुसैन के 14 रनों के बदौलत आठ विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं, प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल इरिगेशन उरई बनाम सपरार ब्लू स्टार के बीच खेला गया। सपरार ब्लू स्टार के बल्लेबाज पंकज के 28 और रवि के 28 के योगदान के चलते दस विकेट पर 113 रन बनाए। इरिगेशन उरई के गेंदबाज मेहरकांत ने पांच और श्रीनारायण ने तीन विकेट लिए। जवाब में इरिगेशन उरई के बल्लेबाज मेहरकांत के 40 व हरीमोहन के नाबाद 13 रनों की पारी खेली लेकिन पूरी टीम सौ रन ही बना सकी। सपरार ब्लू स्टार के गेंदबाज विवेक को चार एवं नवीन को तीन विकेट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें