फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग देख रहे बच्चों को बनाया मुर्गा

विज्ञापन
film shooting viewers children punished by bouncers
विज्ञापन
भांडेर (दतिया)। फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे बच्चों को दंड देते हुए बाउंसरों ने मुर्गा बना दिया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही मासूमों के साथ बेरहमी चर्चा का विषय बन गई। लोगों ने बाउंसरों की के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद आरोपी बाउंसर राजेश और हरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बड़ौनी किले के पास वेब फिल्म दुनाली की शूटिंग चल रही है। शूटिंग देखन के लिए बच्चे भी चले गए। इस पर बाउंसरों ने बच्चों को मुर्गा बना दिया। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। शिकायत होने पर बड़ौनी पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेता चंकी पांडे के साथ अन्य कलाकार भी आए हैं।
किले के आसपास ही उसकी शूटिंग चल रही है। जानकारी मिलने पर शूटिंग देखने के लिए बच्चे पहुंच गए। इस पर वहां पर तैनात बाउंसरों ने बच्चों को भगाया। जब वह नहीं भागे तो उनको मुर्गा बना दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसकी पुलिस को शिकायत मिलने पर उसने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें