झांसी। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सुजानपुरा गांव में रंजिशन कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।
टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ़ स्थित सुजानपुरा गांव निवासी अलमा अहिरवार (55) अपने रिश्तेदारों के साथ घर था। रंजिशन गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में अलमा समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान अलमा की मौत हो गई। जबकि, रामसहाय, भारती, ज्योति, हरीराम, सरयू बाई, गनेशा व पार्वती का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।