फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट पर कब्जे को लेकर मारपीट, दस लाख मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद क्षेत्र में प्लॉट पर कब्जे को लेकर धमकाते हुए दस लाख रुपये मांगे। घटना के बाद पुलिस ने मामले की एफआइआर दर्ज नहीं की। अदालत के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद स्थित मेडिकल कॉलेज पिछोर निवासी विश्वनाथ ने 6 नवंबर 2019 की शाम को घर के बाहर भाई अरविंद उर्फ बल्ली एडवोकेट के साथ खड़ा था। इसी दौरान कोतवाली के एलपाईन स्कूल के पास निवासी आशीष उपाध्याय, शेरा, नई बस्ती निवासी विवेक परिहार, तहसील के पास निवासी अरुण प्रताप सिंह व थाना मोंठ के नेहरू नगर निवासी जगमोहन अपने चार साथियों के साथ असलहा लेकर पहुंचे। आकर सभी भाई के साथ गाली गलौज कर बंदूक की बटों से पीटने लगे। कहने लगे कि अपने प्लाट पर कब्जा नहीं करने दे रहे हो। जिस कारण लाखों का नुकसान हो रहा है। यदि जल्द ही दस लाख रुपये नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को झूठे मुकदमें में फंसवा दिया जाएगा। इसके बाद सभी फायरिंग करते हुए भाग निकले। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। इस मामले में पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने सभी पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें