फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चुनावी रंजिश में जमकर चले लाठी-डंडे, दो महिलाओं समेत बारह लोग घायल; दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर

Tue, 21 May 2024 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

क्षेत्राधिकारी टहरौली, अजय श्रोत्रिय ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। दोनों ही पक्ष के बीच पहले से ही रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से भी उनके बीच कई बार मारपीट होती रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार सुबह चुनावी रंजिश में टहरौली के खिल्लावारी गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दो महिलाओं समेत बारह लोग घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर सीओ अजय श्रोत्रिय की अगुवाई में भारी पुलिस बल भी मौके पर जा पहुंचा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


खिल्लावारी गांव निवासी छत्रपाल दांगी भाजपा समर्थक हैं जबकि गांव के ही रूप सिंह कांग्रेस समर्थक हैं। सोमवार को मतदान के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई थी। वहां हंगामे की सूचना पर एसडीएम समेत प्रशासनिक अमला भी पहुंचा था। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर पुलिस ने विवाद शांत करा दिया था।

भाजपा समर्थक छत्रपाल का आरोप है कि भाजपा के पक्ष में मतदान कराने से नाराज आरोपी मंगलवार सुबह करीब सात बजे उसके घर में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। घर में मौजूद लोगों को मारपीट करके घायल कर दिया। मारपीट में छत्रपाल, शिवराज, पीकेंद्र आदि का सिर फूट गया जबकि पोलिंग एजेंट रोहित, अंकित आदि के हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। 
विज्ञापन


उधर, रूप सिंह के पक्ष का आरोप है कि मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग रोकने की वजह से आरोपियों ने रंजिशन उसके भूपेंद्र पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए जब उसकी पत्नी रामकुमारी, बेटी सुनीता, दिलीप समेत अन्य घायल हो गए। आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को पहले गुरसराय स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए उनको झांसी रेफर कर दिया गया। मारपीट होने की सूचना पर सीओ अजय श्रोत्रिय, सकरार थाना प्रभारी नीलेश कुमारी, टहरौली थाना प्रभारी विनय दिवाकर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे।

प्रत्याशियों के पास पहुंचकर घायलों ने लगाई गुहार
मारपीट के बाद दोनों ही पक्ष अपने-अपने पार्टी के उम्मीदवार के पास भी जा पहुंचे। भाजपा समर्थक छत्रपाल घायलों के साथ भाजपा उम्मीदवार सांसद अनुराग शर्मा से मिलने पहुंचे जबकि रुप सिंह भी घायलों को लेकर कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप जैन के पास पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें