फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: बूथ के अंदर बना लिया ईवीएम और वीवीपैट का वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया साझा

Tue, 21 May 2024 08:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

आरोपी के खिलाफ थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बूथ के पीठासीन अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के प्रेमनगर थाना के अंतर्गत आने वाले एक पोलिंग बूथ में वोट डालने के बाद युवक ने वीवीपैट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


प्रेमनगर के हंसारी स्थित पुष्पा कान्वेंट हाईस्कूल में बने बूथ के अंदर वोट डालते समय हंसारी निवासी आकाश दीप राय पुत्र प्रदीप ने ईवीएम एवं वीवीपैट का वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। कुछ देर बाद में यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने की खबर अफसरों तक जा पहुंची। उन्होंने पीठासीन अधिकारी को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद पीठासीन अधिकारी जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने आरोपी आकाश दीप के खिलाफ प्रेमनगर थाने में आईपीसी की धारा 188 समेत लोक प्रतिनिधितत्व अधिनियम की धारा 126 (2) एवं सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम की धारा 73 के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सदर स्नेहा तिवारी के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें