फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में मारपीट के बाद चली गोली, प्रधान समेत छह घायल

विज्ञापन
fight in jhansi
विज्ञापन
झांसी के सिजवाहा में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गोली लगने से एक युवक व मारपीट मेें प्रधान समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां गोली लगने से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने गोली चलने की घटना से साफ इंकार किया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र के सिजवाहा में शुक्रवार दोपहर पुराने विवाद के चलते दोे पक्षों में विवाद हो गया। जिसके चलते गोली चलने से गांव के सिरोमन घायल हो गए। वहीं, मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से आत्मराम व उनका पुत्र देवेंद्र घायल हो गए। जबकि, दूसरे पक्ष से प्रधान शिशुपाल सिंह यादव, राकेश अहिरवार, सिरोमन सिंह व नीरज दुबे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक पक्ष के सिरोमन व दूसरे पक्ष के आत्मराम को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से पुराना विवाद चला आ रहा है, जिसके चलते उन्होंने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी आरोप लगाए हैं। इस मामले में रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने गोली चलने की घटना को इंकार किया है। उन्होंने बताया कि सुबह हुए विवाद में कुछ लोगों ने आत्मराम व उनके पुत्र की पिटाई कर दी थी। जिसकी सूचना पाकर वह पहुंच गए थे। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें