ललितपुर के थाना मड़ावरा के ग्राम सौरई में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां तीन बच्चों की रोहणी नदी के आम घाट पर डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
बता दें कि रोहणी नदी के आम घाट पर नहाने गए रवि 8 वर्ष पुत्र गोकुल, मान 07 वर्ष पुत्र राकेश और अमित 10 वर्ष पुत्र सुनील की नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनो एक ही परिवार के थे।
बता दें कि इनके माता पिता मजदूरी के लिए बच्चों को दादा दादी के पास छोड़कर दिल्ली गए थे। मान को डूबता देख उसे बचाने अमित और रवि गए थे जो कि वह भी हादसे का शिकार हो गए। यह सब एक अन्य बच्चा अंशुल देख रहा था। यह सब देख अंशुल ने दादा दादी को घटना की जानकारी दी।
घटना के बाद परिजनों को पता चला तो उनके होश उड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।