फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालपुरा में 10 दिनों में पांचवां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला

विज्ञापन
Fifth people find corona positive within 10 days
विज्ञापन
झांसी। जिले में तेजी से पांव पसार रहे कोरोना वायरस की बीच अब फिर से तालपुरा का एक और युवक इस बीमारी का शिकार हो गया है। उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पिछले 10 दिनों में तालपुरा का यह पांचवां मामला सामने आया है।
विज्ञापन

शहर में ओरछा गेट के बाद अब तालपुरा में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। 29 मार्च को तालपुरा के काली माई क्षेत्र निवासी उरई आर्मी अस्पताल की डिस्पेंसरी में तैनात 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद अंबेडकर नगर की अंबेडकर नगर की 40 वर्षीय महिला, कछियाना मुहल्ला निवासी 38 साल का युवक, काली माई का 14 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दस दिन में ही तालपुरा क्षेत्र से पांचवां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इस क्षेत्र में भी घनी आबादी है। लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो कई और लोगों को यह वायरस अपनी चपेट में ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें