फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी से ट्रेनों में जाने के लिए नहीं मिल रहे मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही सातवें दिन तक कम रही। ट्रेनों से बेहद कम यात्री सफर कर रहे हैं। हालांकि, दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों की संख्या तीन गुना है, जिनमें अधिकांश लॉकडाउन में फंसे लोग रहते हैं। अभी तक झांसी रेलवे स्टेशन से 6081 यात्री अलग- अलग ट्रेनों से रवाना हो चुके हैं, जबकि उतरने वाले यात्रियों की संख्या 23845 हैं। कोरोना महामारी के डर के चलते एक जून से चलाईं गईं स्पेशल ट्रेनों में बहुत कम संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इनमें झांसी होकर अप और डाउन की 28 ट्रेनें निकल रहीं हैं। अभी भी इन ट्रेनों में सिर्फ जरूरतमंद लोग ही टिकट बनवा रहे हैं। इनमें अधिकांश वे लोग शामिल हैं जो लॉकडाउन में किसी न किसी वजह से फंस गए हैं। या किसी के नजदीक के नाते रिश्तेदार का दूसरे शहर में निधन हो गया है। या दूसरे शहर में पढ़ाई कर रहे बच्चों को लेने जाना है। दूसरा यह कारण भी है कि ट्रेनों में सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर पा रहे हैं। यही कारण है कि अभी तक झांसी रेलवे स्टेशन से 6081 यात्री अलग- अलग ट्रेनों से रवाना हो चुके हैं, जबकि उतरने वाले यात्रियों की संख्या 23845 है। इस हिसाब से औसत एक ट्रेन में करीब 30 से 35 यात्री सवार हो रहे हैं, जबकि उतरने वाले यात्रियों की संख्या 120 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें