फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों सीटों पर तय हुए धुरंधर, अब जनता बनाएगी सिकंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झांसी में अब सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की तस्वीर साफ हो गई है। सदर, गरौठा, बबीना और मऊरानीपुर सीट पर भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब इन धुरंधरों में किसे जनता सिकंदर बनाती है, ये देखने की बात होगी।
विज्ञापन

आठ जनवरी से आचार संहिता लगने के बाद से ही सभी पार्टियों की तरफ से प्रत्याशियों को लेकर तमाम तरह के कयास और चर्चाएं शुरू हो गई थीं। जिले के टिकट की घोषणा करने में सबसे आगे बहुजन समाज पार्टी रही। फिर भाजपा, सपा ने भी प्रत्याशी तय कर दिए। कांग्रेस का नाम फाइनल करने में सबसे ज्यादा समय लग गया। हालांकि, अब चारों ही पार्टियों की तरफ से चारों सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो गई है। सदर सीट पर भाजपा के रवि शर्मा और सपा के सीताराम कुशवाहा तीसरी बार आमने-सामने हैं। जबकि, बसपा के कैलाश साहू दूसरी बार इस सीट पर प्रत्याशी बनाए गए हैं। पहली बार कांग्रेस के राहुल रिछारिया चुनावी मैदान में हैं। वहीं, गरौठा सीट पर भाजपा के जवाहर राजपूत और सपा के दीपनारायण यादव के बीच लगातार दूसरी बार मुकाबला है। जबकि, कांग्रेस की नेहा संजीव निरंजन और बसपा के वीर सिंह गुर्जर पहली बार मुकाबले में हैं। बबीना सीट पर सपा के यशपाल सिंह यादव और भाजपा के राजीव सिंह पारीछा भी दूसरी बार आमने-सामने हैं। कांग्रेस के चंद्रशेखर तिवारी और बसपा के दशरथ सिंह राजपूत को पहली बार मैदान में उतारा गया है। मऊरानीपुर सीट पर बसपा के रोहित रतन, सपा के तिलक चंद्र अहिरवार, भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन की प्रत्याशी रश्मि आर्या और कांग्रेस से भगवान दास कोरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसमें रश्मि आर्या दूसरी बार इस सीट से मैदान में हैं। जनपद की सभी सीटों पर 20 फरवरी को वोटिंग हैं। इस बार जनता किसके सिर पर ताज पहनाती है, ये 11 मार्च को पता चलेगा।
अभी ये है सियासी गणित
अभी झांसी जनपद की चारों सीटों पर भाजपा के ही विधायक हैं। हालांकि, इस बार सीटों पर नए प्रत्याशियों को भी कई पार्टियों ने मौका दिया है। ऐसे में इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें