फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस की मौजूदगी में किसानों को दी गई खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टोड़ी फतेहपुर। शनिवार को दुगारा व पंडवाहा सहकारी समितियों से किसानों को डीएपी व यूरिया का वितरण किया गया। इस दौरान दुगारा समिति पर किसानों की भारी भीड़ जमा रही। यहां पुलिस की मौजूदगी में टोकन के जरिये खाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन




रबी की बोआई के लिए खाद की मांग बढ़ी हुई है। सहकार समितियों पर खाद के लिए किसानों की खूब भीड़ जमा हो रही है। शनिवार को दुगारा व पंडवाहा समिति से खाद का वितरण किया गया। दुगारा समिति कर्मियों ने बताया कि 250 टोकन वितरित किए गए, जिसके जरिये किसानों को दो-दो बोरी खाद और एक बोतल तरल उर्वरक दिया गया। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें तरल उर्वरक जबरन दिया जा रहा है। जबकि, अधिकांश किसान इसका उपयोग अपनी फसल में नहीं करते हैं। तरल उर्वरक न लेने पर उन्हें खाद नहीं दी जा रही है। इस दौरान कई किसानों को टोकन नहीं मिल सके, जिससे वे समिति के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें