फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आधी रात ऑटो में लादकर बाहर भेजी गईं खाद की बोरियां, जानकारी होने पर किसानों ने जमकर किया हंगामा

Tue, 07 Jan 2025 01:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

झांसी में बरुआसागर स्थित कंपनी बाग में कटरा सोसाइटी सचिव ने आधी रात कार्यालय का ताला खोलकर खाद की बोरियां निकलवा दी। ऑटो में रखकर यह बोरियां बाहर भिजवाई गईं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में बरुआसागर स्थित कंपनी बाग में कटरा सोसाइटी सचिव ने आधी रात कार्यालय का ताला खोलकर खाद की बोरियां निकलवा दी। ऑटो में रखकर यह बोरियां बाहर भिजवाई गईं। 

विज्ञापन

मंगलवार सुबह जानकारी होने पर दर्जनों किसान सोसाइटी कार्यालय के बाहर पहुंचकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर बरुआसागर थानाध्यक्ष शिवजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। किसानों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। 

मामले की जांच के लिए खंड विकास अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सोसाइटी के अभिलेखों से मिलान कराया जा रहा है। बीडीओ के मुताबिक गड़बड़ी मिलने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें