फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला रेलकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ड्यूटी करके घर लौट रही महिला रेल कर्मचारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बबीना के मातन गांव निवासी रमेश की पत्नी राजकुमारी (47) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थी। इन दिनों उसकी ड्यूटी तालबेहट स्टेशन पर थी। बुधवार को ड्यूटी खत्म करके वह सहकर्मी सूरज के साथ उसकी बाइक से वापस लौट रही थी। जैसे ही वह दोनों बबीना टोल प्लाजा के पास पहुंचे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सूरज एवं राजकुमारी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बृहस्पतिवार सुबह राजकुमारी की मौत हो गई जबकि सूरज की गंभीर हालात को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। राजकुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें