फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर ने की महिला यात्री से छेड़छाड़

विज्ञापन
female molistation
विज्ञापन
झांसी। लोकमान्य तिलक हजरत निजामुद्दीन एसी एक्सप्रेस में सवार एक महिला के साथ दूसरे यात्री ने रात में शराब के नशे में छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर जागे अन्य मुसाफिरों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। झांसी में आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी बैंक मैनेजर बताया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात 22109 लोकमान्य तिलक हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के वातानुकूलित बी 3 कोच में अमरावती की रहने वाली एक महिला परिवार के साथ भुसावल से निजामुद्दीन के लिए यात्रा कर रही थीं। वे साइड अपर बर्थ पर सो रही थीं। जबकि, बेगूसराय के पंडितपुरा बिशनपुर निवासी राजेश मिश्रा अपर बर्थ पर सवार थे। रात दो बजे के करीब जब ट्रेन भोपाल से झांसी की तरफ बढ़ रही थी, तभी यात्री ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग व अन्य मुसाफिर जाग गए। कारण पता होने पर मुसाफिरों ने आरोपी यात्री की धुनाई शुरू कर दी। पिटाई से यात्री का बुरा हाल हो गया। स्क्वाएड जवान और कोच टीटीई ने मामले की जानकारी झांसी कंट्रोल को दी। ट्रेन के झांसी आने पर जीआरपी मौके पर पहुंच गई। जीआरपी ने आरोपी यात्री को ट्रेन से उतार लिया।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी खुद को पुणे के एक बैंक का मैनेजर बता रहा है। यात्रा के दौरान उसने शराब पी रखी थी। यात्री का मेडिकल करा लिया गया है। साथ ही, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसे जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें