फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर महिला कनिष्ठ लिपिक सस्पेंड

Tue, 09 Jun 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के नाम पर शिक्षामित्रों से रुपये मांगने के आरोप में सीएमओ कार्यालय की कनिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया गया है। वीडियो फुटेज में पांच सौ रुपये मांगने का घटनाक्रम कैद हो जाने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर जिला अस्पताल में शिक्षामित्रों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सीएमओ कार्यालय में प्रमाणपत्र बनाए जा रहे थे। सीएमओ कार्यालय में तैनात महिला कनिष्ठ लिपिक रवि खरे के आसपास काफी शिक्षामित्र खड़े हुए थे। इसी दौरान कोई व्यक्ति बोल पड़ा कि फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कितने रुपये लग रहे हैं। इस पर महिला लिपिक ने पांच सौ रुपये लगने की बात कही। उक्त व्यक्ति ने पूर्व नियोजित ढंग से पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद कर लिया।

वीडियो में महिला लिपिक मुस्कुराते हुए पैसे मांगती दिख रही है। इसके बाद यह फुटेज वाट्स-अप पर वायरल हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने तत्काल महिला लिपिक को निलंबित कर दिया। सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें