फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फाल्ट से 50 गांवों की बिजली 13 घंटे से गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधा। लाइन में फाल्ट आने से बिरधा उपकेंद्र के सात फीडरों से जुड़े 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। टीम फाल्ट खोजने में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बिरधा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आए फाल्ट के कारण सुबह 7:30 बजे से बिजली गुल हो गई। अधिकारी ने टीम लगाकर पेट्रोलिंग कराई, लेकिन रात आठ बजे तक फाल्ट खोजे नहीं मिला। इससे उपकेंद्र के बिरधा, पटौवा, खितवांस, जलनिगम टीला, सजनाम, नाराहट फीडरों से जुड़े करीब आधा सैकड़ा गांवों में शाम होते ही अंधेरा पसर गया। लोग उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए।
अवर अभियंता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से बिजली ठप है। कर्मचारियों की टीम फाल्ट को सही कर रही है। अनुमान है कि रात नौ बजे तक सप्लाई बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें