फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए पांच लोगों की नाव पलटी, पिता-पुत्र की मौत; तीन ने तैरकर बचाई जान

Sat, 26 Apr 2025 06:25 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

कस्वा एरच के मोहल्ला कृष्णनगर निवासी राकेश पुत्र घनाराम कुशवाहा उम्र 36, अंशुल पुत्र राकेश उम्र 17 की नदी में नाव पलटने से डूबकर मौत हो गई है। 
विज्ञापन
पिता राकेश और पुत्र अंशूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के एरच नदी में नहाने गए पांच लोगों की सेल्फी लेने के दौरान नाव पलटने से पिता पुत्र की डूबने से मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद परिवार मे कोहराम मच गया। गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

नाव से टापू पर जा रहे थे पांचों
कस्वा एरच के मोहल्ला कृष्णनगर निवासी राकेश पुत्र घनाराम कुशवाहा उम्र 36, अंशुल पुत्र राकेश उम्र 17 की नदी में नाव पलटने से डूबकर मौत हो गई है। बताया गया है कि शनिवार सुबह नौ बजे राकेश, विनोद, अंशुल, निवासी एरच रिश्तेदार कमलेश कुशवाहा निवासी टोडीफतेहपुर, कैलाश घुघआ बरूसागर निवासी सभी पांच लोग बेतवा नदी पर पहुंचे और सभी लोग नाव में सवार होकर नदी के बीच बने टापू पर जा रहे थे।

पिता-पुत्र गहरे पानी में डूबे
इस दौरान सेल्फी लेते समय नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। जिससे विनोद, कैलाश, कमलेश तीनों तैर कर बाहर आ गए और पिता राकेश पुत्र अंशुल गहरे पानी मे डूब गए और दोनों की मौत हो गई।  
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थाना अध्यक्ष नीलेश कुमारी ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर गोता खोरों की मदद से दोनों शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें