फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बेटे की मौत के सदमे में पिता ने खुद को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। बीटेक कर रहे इकलौते बेटे की हॉस्टल की छत से गिरकर हुई मौत के सदमे से जूझ रहे पिता ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को हिरासत में लिया। उसके पास से अवैध पिस्तौल भी बरामद की गई है।
पुलिस को 10 नवंबर को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी। कोतवाली क्षेत्र के साबुनग्राम निवासी विजय कुमार सोनी ने खुद को गोली मारकर घायल कर लिया था। उसका इलाज झांसी के अस्पताल में चल रहा था। सूचना पर उपनिरीक्षक उमाशंकर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि विजय सोनी अस्पताल से कुछ समय पहले ही घर वापस आ गया था। पुलिस जब उसके घर साबुनग्राम पहुंची, तो वहां उसकी मां भवानी, पत्नी रजनी और ससुर आशाराम सोनी मौजूद मिले। पुलिस ने विजय सोनी से पूछताछ की। उसने बताया कि उसका बेटा उदित सोनी नोएडा से बीटेक कर रहा था। उदित सोनी की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से विजय सोनी लगातार मानसिक तनाव में था। वह गहरे सदमे से जूझ रहा था। इसी से तंग आकर उसने नौ नवंबर की रात को देसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। घर के अंदर दरवाजे के ऊपर बनी रैक पर रखी सीनरी के पीछे एक झोले में पिस्तौल छिपाई गई थी। पुलिस ने अवैध पिस्तौल बरामद कर ली। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी विजय सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

सीओ मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की गई थी। जांच में आरोपी द्वारा स्वयं पर गोली चलाने की बात सामने आई। इस पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें