दतिया। बुधवार को दिवाली के बाद भाई दूज पर दतिया जिला जेल में भाई-बहन के प्रेम की भावुक तस्वीर दिखी। अपने भाइयों से मिलने के लिए सुबह से ही बहनें पहुंचने लगीं। कुल 207 बंदियों से मिलने 597 से अधिक बहनें आईं। जेल प्रशासन ने मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं। सुरक्षा जांच के बाद बहनों को भाइयों से मिलने की अनुमति मिली। बहनें अपने साथ अधिकतम 250 ग्राम मिठाई, रोली और चंदन ले जा सकीं। मुलाकात के दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने मिठाई खिलाई और लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान कई भाई-बहन भावुक हो गए। वर्तमान में जेल में 207 बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें 61 सजायाफ्ता और तीन महिला बंदी शामिल हैं। संवाद