फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत पर भारी पिता की झूठी शान: यूपी में बेटी के प्यार से खफा बाप ने लड़की का दबाया गला, लड़के को मारी गोली

Sat, 10 Feb 2024 10:57 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दतिया

सार

शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नेहा की मौत गला दबाने से जबकि रोहित के सीने में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। रोहित के चाचा बृजकिशोर ने पिता अरविंद यादव एवं उसके पुत्र बलदाऊ सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
पिता को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी स्थित दतिया थाना भगुवापुरा क्षेत्र के ग्राम रुबाहा में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। पुत्री के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने पुत्र के साथ मिलकर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी वहीं, उसके प्रेमी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। उनके शव खेत में फेंककर दोनों फरार हो गए। शुक्रवार देर युवक-युवती के शव गांव के बाहर नाले से बरामद हो गए। इस मामले के सामने आने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया जबकि उसका पुत्र फरार हो गया। पुलिस पिता से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रुबाहा गांव निवासी नेहा (20) का पड़ोस में रहने वाले रोहित (21) पुत्र बाबूलाल विश्वकर्मा से प्रेम संबंध थे। रोहित यहां अपने मामा राजकुमार के साथ रहता था। नेहा के परिजनों को जब यह बात मालूम चली उन लोगों ने नेहा को सेंवढ़ा में मामा के घर भेज दिया। 21 जनवरी को नेहा सेंवढ़ा से बिना बताए लापता हो गई। परिजनों ने सेंवढ़ा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। 

अगले दिन नेहा के परिजनों को पता चला कि रोहित भी घर से गायब है। उसके बाद से दोनों को पुलिस तलाश रही थी लेकिन, उनका पता नहीं चला। उधर, शुक्रवार रात नेहा और उसके प्रेमी रोहित का शव गांव के बाहर पिता अरविंद के खेत के पास नाले से बरामद हुआ। दोनों लाशें कीचड़ में सनी हुई थीं।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने दोनों शव पीएम के लिए भिजवा दिए। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नेहा की मौत गला दबाने से जबकि रोहित के सीने में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। रोहित के चाचा बृजकिशोर ने पिता अरविंद यादव एवं उसके पुत्र बलदाऊ सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी पिता अरविंद को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें