फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दर्दनाक हादसा: खेत की सिंचाई करने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत, घटना से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 18 Nov 2024 08:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, टहरौली

सार

परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर रोष जताते हुए प्रशासन से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पत्नी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विद्युत करंट - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा-बंगरी में खेत पर पानी देने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। एक साथ दो मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि बिजली विभाग के खंभे से लटका हुआ तार खेत में लगी बाड़ में छूने से करंट दौड़ गया। परिजनों ने घटना की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ग्राम बंगरी निवासी कृपाराम कुशवाहा (54) के पास करीब पांच बीघा कृषि भूमि है। जिसमें खेती कर वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार की रात करीब 9 बजे के लगभग जब कृपाराम अपने मंझले बेटे वीरेंद्र (22) के साथ खेत की सिंचाई के लिए नाला किनारे रखे वाटर पंप को स्टार्ट करने जा रहा था, तभी खेत पर लगे कंटीले तारों की बाड़ में आ रहे करंट की चपेट में आने से दोनों झुलसकर खेत में ही गिरकर बेहोश हो गए।

कुछ देर बाद खेत पर पहुंचे मृतक के छोटे पुत्र राजा ने पिता एवं भाई को गंभीर अवस्था में बेहोश देखकर लोगों को आवाज दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकत्रित हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सीसी सड़क किनारे लगे बिजली खंभे पर रोशनी के लिए बल्व लगा हुआ था। जिसका तार लटककर फसल की सुरक्षा के लिए लगी कंटीले तारों की बाड़ में छू जाने से उसमें करंट आ गया। परिजनों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर रोष जताते हुए प्रशासन से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रामकली एवं तीनों बेटे बिहारी, राजा एवं रवि का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह बंगरी पहुंचे उपजिलाधिकारी टहरौली अजय कुमार ने मौके का मुआयना किया और मृतक के परिजनों को जल्द ही कृषक दुर्घटना योजना से मुआवजा देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें