फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ओडिशा की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पिता-पुत्र घर छोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। ओडिशा निवासी किशोरी को खरीदकर झांसी लाने के बाद कई महीने तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के आरोपी पिता-पुत्र घर छोड़कर भाग निकले। किशोरी का सौदा किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद ओडिशा पुलिस ने झांसी आकर दोनों से पूछताछ की थी लेकिन, ओडिशा पुलिस ने उन दोनों को गिरफ्तार नहीं किया था। उसकी लापरवाही का फायदा उठाते हुए दोनों ही आरोपी निकल भागे। परिजनों को भी उन दोनों के बारे में कुछ नहीं पता।
विज्ञापन


ओडिशा के ढेंकनाल निवासी नाबालिग लड़की को तस्करी करके करीब दो साल पहले झांसी लाया गया था। यहां लंबे समय तक किशोरी को बंधक बनाकर उसका यौन उत्पीड़न हुआ। किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रही। उसने ओडिशा के कामाख्या नगर थाने में झांसी के एरच थाना के ढिकौली गांव निवासी आशीष यादव, उसके पिता कल्याण समेत चंद्रपाल, अमान, गजेंद्र, परम, मंगल एवं भुवनेश्वर निवासी बिनय महापात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने ओडिशा पुलिस को बताया कि बिनय से एक लाख रुपये में आशीष ने उसे खरीदकर झांसी लाया। यहां बंधक बनाकर आशीष एवं उसके पिता कल्याण ने करीब तीन माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दोनों ने उसका गर्भपात भी कराया। इसके बाद आशीष ने उसे चंद्रपाल कुशवाहा को 50,000 रुपये में बेच दिया। आशीष एवं कल्याण पर नाबालिग को खरीदने, बंधक बनाकर दुष्कर्म एवं गर्भपात कराने जैसे संगीन आरोपों के बावजूद ओडिशा पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। किशोरी से विवाह करने के आरोपी चंद्रपाल को गिरफ्तार किया। ओडिशा पुलिस से बचने के बाद आशीष एवं कल्याण दोनों ही घर छोड़कर भाग निकले। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने भी दोनों के भाग जाने की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि उनका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें