फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश के साथ ओले गिरे, गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी/ललितपुर। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को झांसी के ग्रामीण इलाकों में तेज वर्षा के साथ ओले गिरे। इससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत भी हो गई है। वहां भी तेज बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

फरवरी की शुरूआत के साथ ही झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान एकदम से बदल गया था। पारा चढ़ने के कारण सर्दी धीरे-धीरे गायब होती चली गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम लोगों ने तो गर्म कपड़े उतार दिए थे, मगर मंगलवार को मौसम एकदम से बदल गया। सुबह से ही हल्की बदली छाने लगी और हवाएं चलने लगीं। दोपहर एक बजे आसमान में काले बादल छा गए। दोपहर दो बजे हल्की बारिश शुरू हुई। शाम को चार बजे बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ तेज पानी बरसा। नगर में तो ज्यादा बारिश नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह तेज बारिश हुई। खिलारा क्षेत्र में भारी मात्रा में ओले गिरे। हाल ये रहा कि सड़क पूरी तरह से ओलों से पट गई। वातावरण में भी ठंडक घुल गई। गरौठा में भी ओले गिरने से खड़ी चना, मसूर, मटर, गेहूूं की फसल को नुकसान हो गया। इसके अलावा बंगरा सहित आसपास के रानीपुर, गुरसराय क्षेत्र के ग्राम सुट्टा, सिंगार सहित बामौर में बारिश के साथ ओले गिरे। ललितपुर में भी बारिश से गिरार में आकाशीय बिजली गिरने से किसान शिंभू (40) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें