गरौठा। खेत बचाव अभियान के तहत रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी की वैज्ञानिक टीम द्वारा सिमरधा ग्राम में किसान कार्यशाला का आयोजन बुधवार को हुआ। इस दौरान वैज्ञानिक कृषि वानिकी डॉ. हेगड़े, मशरूम वैज्ञानिक डॉ. वैभव, मूल्यवर्धन प्रशंकरण डॉ. घनश्याम ने किसानों को खेत बचाओ अभियान के तहत प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान बीज शोधन,घरों में मशरूम उत्पादन व बागवानी करके आय बढ़ाने के तरीके किसानों को बताए। ऋषि विश्वामित्र एफ पी ओ के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में कृषि से संबंधित मौखिक प्रश्नोत्तरी में सही जवाब देने वाले किसानों को पुरस्कृत किया गया कार्यशाला में एफ पी ओ संचालक प्रहलाद राजपूत,लल्ला राजपूत,भानुप्रताप राजपूत,शंकर भाई,शाहरुख खान, कमलेश बापू,मदन मोहन,महिपाल राजपूत,गोविंद राजपूत,श्यामलाल अहिरवार,शिवराम राजपूत,हरनाथ राजपूत आदि दर्जनों किसानों ने कार्यशाला में भाग लिया।। कार्यक्रम का संचालन सूर्यप्रताप यादव ने किया।