फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में आग लगाने से बचें किसान, हो सकती है बड़ी दुर्घटना : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने की। उन्होंने कहा कि गर्मियों में खेतों में आग न लगाएं वरना दुर्घटना हो सकती है।
बैठक में उपस्थित किसानों से उन्होंने कहा कि वे खेती-किसानी में आ रहीं समस्याओं को उठाएं ताकि किसान दिवस की सार्थकता सिद्ध हो सके। विभिन्न विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों की शिकायतों को समय से संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया जाए ताकि समस्याओं का समय से निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग 51 हजार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है लेकिन वे जल्द करा लें ताकि योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री न कराने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी वंचित हो जाएंगे। किसान नेता अविनाश भार्गव गढ़मऊ, राजेश कुमार बिरगुंआ, सुनील रिछारिया, सुरेंद्र पुरातिनी आदि ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान आपदा विशेषज्ञ धीरज पाठक, विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार, राम किशोर, जिला कृषि अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें