संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी ने शनिवार को किसान सहकारी समिति अमरा और सेमरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद वितरण की व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, किसानों की शिकायतें और वितरण प्रक्रिया का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौजूद किसानों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान किसानों ने बताया कि खाद वितरण समय पर नहीं हो रहा है। उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस पर एसडीएम ने समिति सचिव को निर्देश दिए कि किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। सभी को प्राथमिकता के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।