प्रदर्शनी में मॉडल के बारे में जानकारी देता छात्र
- कार्यक्रम में आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल मढ़ा में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडलों का बखूबी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, प्रवक्ता रामप्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रिचर्ड ने बुके भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने रिमोट कंट्रोल कार, वाटर प्यूरीफायर, रैन वाटर अलार्म, विंड माइल, वाटर सेवर, स्ट्रीट कार इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूसर, वेजीटेबल कटर, कैमिकल फायर, सोलर कार, एयर प्यूरीफायर, पास्कल लॉ मशीन, हाइड्रोलिक सिटी, क्लॉथ ड्रायर, वायर लैस इलेक्ट्रिसिटी जनरेटर, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, सोलर सिस्टम, सेंसर अलार्म, डीसी इनवर्टर, ड्रिप एरीगेशन आदि रोचक मॉडलों का प्रदर्शन किया। अतिथियों को मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने छात्रों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अभिभावक, शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद