फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आधुनिक खेती अपनाएं किसान: जवाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की आर्थिक समृद्धि और विकास के लिए नाबार्ड की ओर से हुई गोष्ठी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। क्षेत्र में किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि के विकास को ध्यान में रखते हुए नाबार्ड की ओर से खंड विकास सभागार मोंठ में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिनमें नाबार्ड द्वारा संचालित सूक्ष्म सिंचाई योजना, कृषि यंत्र अनुदान, जैविक खेती, पशुपालन और मत्स्य पालन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। विधायक ने किसानों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ लें और आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती करें। विधायक ने कहा कि किसानों की उन्नति ही क्षेत्र की उन्नति है और वे हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

नाबार्ड के अधिकारियों ने किसानों को ऋण प्रक्रिया, कृषक उत्पादक संगठनों, जल संरक्षण और भूमि सुधार योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। किसानों को बताया गया कि कैसे वे बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से आसानी से ऋण प्राप्त कर सकते हैं और अपने कृषि व्यवसाय को उन्नत बना सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में किसानों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। गोष्ठी में किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए और नाबार्ड की पहल की सराहना की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी, वीर राजपूत, डीडीएम नाबार्ड भूपेश पाल झांसी, खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी, सहकारी समिति मोंठ सचिव केके चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप चौहान, सुरजीत राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें